1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. जानिए आखिर शीला दीक्षित ने क्यों कहा- ‘मैं अब ब्राह्मण हूं’

जानिए आखिर शीला दीक्षित ने क्यों कहा- ‘मैं अब ब्राह्मण हूं’

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 07, 2016 07:31 pm IST,  Updated : Sep 14, 2016 11:32 pm IST

भदोही (उप्र): राज्यसभा सांसद अमर सिंह की टिप्पणी पर सफाई देते हुए कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने आज कहा कि वह अब ब्राह्मण हैं। दरअसल अमर सिंह ने शीला को कथित तौर पर पंजाबी महिला

sheila dikshit- India TV Hindi
sheila dikshit

भदोही (उप्र): राज्यसभा सांसद अमर सिंह की टिप्पणी पर सफाई देते हुए कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने आज कहा कि वह अब ब्राह्मण हैं। दरअसल अमर सिंह ने शीला को कथित तौर पर पंजाबी महिला कहा था।

(देश-विदेश की बढ़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

शीला ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘अमर सिंह को यह मालूम है कि महिला की शादी जिस परिवार में होती है वह उसी परिवार की हो जाती है। मैं अब उत्तर प्रदेश के एक ब्राह्मण परिवार की बहू हूं।’

कांग्रेस ने शीला को उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया है। अमर ने कहा कि कांग्रेस ब्राह्मण कार्ड खेल रही है लेकिन शीला ब्राह्मण नहीं हैं।

कश्मीर के अलगाववादियों पर पूछे जाने पर शीला ने कहा कि अलगाववादी हमारे देश को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से कश्मीर समस्या के समाधान के कदम उठाने को कहा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत