1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. उमर की अगुवाई में आज कश्मीर हिंसा पर मोदी से मिलेंगे विपक्षी नेता

उमर की अगुवाई में आज कश्मीर हिंसा पर मोदी से मिलेंगे विपक्षी नेता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 22, 2016 08:27 am IST,  Updated : Aug 22, 2016 08:27 am IST

श्रीनगर: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में राज्य के विपक्षी दलों के नेता कश्मीर के हालात पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सभी नेता पीएम मोदी से घाटी के हालात

Former cm of JK Omar Abdullah- India TV Hindi
Former cm of JK Omar Abdullah

श्रीनगर: पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में राज्य के विपक्षी दलों के नेता कश्मीर के हालात पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में सभी नेता पीएम मोदी से घाटी के हालात सुधारने पर बात करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में चार पार्टियां नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस, पीडीएफ और लेफ्ट के नेता राष्ट्रपति से भी मिल चुकी हैं, जबकि इन्होंने रविवार शाम को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी मुलाकात की। इस मुलाकात में कश्मीर घाटी में जारी अशांति और तनाव की स्थिति को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा हुई।

गौरतलब है कि आतंकी बुरहान वानी की हत्या के बाद घाटी में जो तनाव शुरू हुआ। उसके बाद से लगातार वहां कर्फ्यू जारी है और कर्फ्यू का रविवार को 45वां दिन रहा। और कश्मीर में अलगाववादियों द्वारा नौ जुलाई से आहूत विरोध के बाद से घाटी में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इन हिसाओं में अब तक 68 लोगों की मौत हो चुकी है और 5,000 लोग घायल हो गए हैं। घाटी में स्कूल, कॉलेज और कारोबार प्रतिष्ठान आदि बंद हैं।

राज्य के शिक्षा मंत्री नईम अख्तर ने रविवार को कहा कि इस अशांति का सबसे अधिक असर बच्चों पर पड़ा है। अख्तर ने कहा है कि अब समय आ गया है कि माता-पिता को विरोध प्रदर्शन और शिक्षा में से किसी एक को चुनना पड़ेगा।

इस बीच सभी तेल टैंकर ऑपरेटर्स और ट्रक संघ ने उग्र भीड़ पर हमला करने के डर से घाटी में आपूर्ति बंद करने का फैसला किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत