लातूर: महाराष्ट्र की जल संरक्षण मंत्री पंकजा मुंडे विवादों में घिर गई है और विवाद की वजह है उनकी सेल्फी। सूखे की मार झेल रहे महाराष्ट्र के लातूर जिले में दौरे पर पहुंचीं मंत्री पंकजा मुंडे वहां सेल्फी लेती नजर आईं। बाद में उन्हीं तस्वीरों को पंकजा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया जिसके बाद से ही वो निशाने पर आ गई हैं। आम लोगों के साथ-साथ विरोधी दल भी सूखाग्रस्त इलाके में सेल्फी पर सवाल उठा रहे हैं।
लातूर में मंत्री जी का सेल्फी वाला दौरा !
महाराष्ट्र सरकार की ग्रामीण विकास और जल संरक्षण मंत्री पंकजा मुंडे रविवार को सूखे से बेहाल मराठवाड़ा के लातूर दौरे पर सूखा प्रभावित किसानों से मिलने पहुंचीं थीं लेकिन सूखा प्रभावित इलाके के दौरे पर मीडिया ने तो पंकजा की तस्वीर खींची ही, खुद पंकजा ने भी अपनी खूब सेल्फी ली। इतना ही नहीं सेल्फी ली गई तस्वीरों को पंकजा ने सोशल मीडिया पर बड़े गर्व से शेयर भी कर दिया।
सूखा संकट पर भारी सेल्फी सेशन ?
पंकजा की सेल्फी पर इसलिए विवाद खड़ा हो गया क्योंकि ये वही लातूर का इलाका है जो भीषण सूखे की चपेट में है। पानी पर पहले के लिए यहां पर धारा 144 तक लागू हो चुकी है।
ये है लातूर का हाल
- पिछले 3 साल से लातूर जिले में सूखे जैसे हालात है
- 3 सालों के दौरान लातूर में बारिश 40 फीसदी कम हुई है
- पानी के लिए लोग कई किलोमीटर का सफर करते हैं
- लातूर के सिविल अस्पताल में पानी की कमी से सर्जरी बंद हो चुकी है
- पानी के लिए लोग रात-रात भर लाइन में खड़े होते हैं
- कुएं और तालाब सूख चुके है, खेती चौपट हो गई है
जिस इलाके में मंत्री पंकडा मुंडे मुस्कराते हुए सेल्फी ले रही हैं वहां के लोगों का दर्द कितना बड़ा है। शायद यही वजह है कि सियासी गलियारों में इस सेल्फी ने हलचल मचा दी है हालांकि पंकजा मुंडे ने दलील दी है कि उन्होंने ऐसा इसलिए ताकि लोगों को पता चल सके सरकार और प्रशासन सूखाग्रस्त इलाकों में राहत के लिए क्या कर रहा है।
आगे की स्लाइड में देखे वीडियो-