1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. कोरोना के कारण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा, जनवरी में शुरू होगा बजट सत्र

कोरोना के कारण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा, जनवरी में शुरू होगा बजट सत्र

 Published : Dec 15, 2020 11:22 am IST,  Updated : Dec 15, 2020 12:17 pm IST

कोरोना वायरस महामारी का असर संसद की कार्यवाही पर भी पड़ा है। महामारी के चलते इस बार शीतकालीन सत्र नहीं होगा।

कोरोना के कारण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा, जनवरी में शुरू होगा बजट सत्र- India TV Hindi
कोरोना के कारण संसद का शीतकालीन सत्र नहीं होगा, जनवरी में शुरू होगा बजट सत्र Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: कोरोना वायरस महामारी का असर संसद की कार्यवाही पर भी पड़ा है। महामारी के चलते इस बार शीतकालीन सत्र नहीं होगा। संसद का अगला सत्र बजट सत्र होगा जो कि जनवरी में शुरू होगा। संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने लोक सभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी को चिट्ठी लिखकर यह जानकारी दी। सरकार की तरफ से कहा गया है कि कोरोना के चलते इस बार शीतकालीन सत्र का आयोजन नहीं किया जा रहा है। 

इससे पहले अधीर रंजन ने लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी लिखकर किसान आंदोलन, कोविड हालात और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा करने के लिए संसद का संक्षिप्त शीतकालीन सत्र बुलाने की मांग की थी। अधीर रंजन चौधरी ने यह चिट्ठी तीन दिसंबर को भेजी थी।

अधीर रंजन चौधरी की चिट्ठी
Image Source : INDIA TVअधीर रंजन चौधरी की चिट्ठी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत