1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. फरेंदा उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी

फरेंदा उपचुनाव : कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी

 Written By: IANS
 Published : Apr 30, 2015 11:55 am IST,  Updated : Apr 30, 2015 11:59 am IST

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान होने की सूचना है। इस बीच मतदान को

फरेंदा उपचुनाव में...- India TV Hindi
फरेंदा उपचुनाव में शांतिपूर्ण मतदान जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में महाराजगंज जिले की फरेंदा विधानसभा सीट के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान जारी है। सुबह नौ बजे तक 15 फीसदी मतदान होने की सूचना है। इस बीच मतदान को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 

फरेंदा विधानसभा उपचुनाव में लगभग 3़ 23 लाख मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे, जिनमें एक महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं।

निर्वाचन आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि निष्पक्ष व शांति पूर्ण मतदान कराने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। सामान्य प्रेक्षकों के साथ-साथ 147 माइक्रो प्रेक्षक, 40 सेक्टर मजिस्ट्रेट व 62 जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। निर्वाचन क्षेत्र में 312 मतदान स्थल हैं जिनमें 49 संवेदनशील हैं। 

उन्होंने बताया कि मतदान के लिए 1649 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा केंद्रीय बल की 17 कंपनियां तैनात की गई हैं। 10 मतदान स्थलों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है। साथ ही 108 डिजिटल कैमरों व 20 वीडियो कैमरे से वीडियोग्राफी कराई जा रही है।

गौरतलब है कि सरकारी ठेका लेने के आरोप में फरेंदा के भाजपा विधायक बजरंग बहादुर सिंह की सदस्यता समाप्त होने के कारण उपचुनाव कराया जा रहा है। चुनाव मैदान में बजरंग बहादुर सिंह के अलावा सपा के विनोदमणि त्रिपाठी व कांग्रेस के वीरेंद्र चौधरी सहित सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत