1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 125 दिनों में देश के लगभग हर हिस्से में गये प्रधानमंत्री मोदी

125 दिनों में देश के लगभग हर हिस्से में गये प्रधानमंत्री मोदी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 03, 2019 10:40 pm IST,  Updated : May 03, 2019 10:40 pm IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के अंतिम कुछ महीनों के दौरान 200 कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनमें राजनीतिक एवं सरकारी कार्यक्रम, दोनों शामिल हैं। 

PM Narendra Modi- India TV Hindi
PM Narendra Modi

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने कार्यकाल के अंतिम कुछ महीनों के दौरान 200 कार्यक्रमों में भाग लिया, जिनमें राजनीतिक एवं सरकारी कार्यक्रम, दोनों शामिल हैं। उनकी वेबसाइट के अनुसार प्रधानमंत्री ने 125 दिनों में 27 राज्यों एवं केन्द्र शासित क्षेत्रों में लगभग प्रत्येक भारतीयों के साथ संपर्क साधा भले ही संक्षिप्त तौर पर। 

इसमें कहा गया कि उन्होंने 25 दिसंबर से एक मई के बीच कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तथा जामनगर से लेकर सिलचर तक शायद ही कोई हिस्सा हो जहां का दौरा नहीं किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों, वैज्ञानिकों, किसानों, उद्यमियों, विदेशी शासन प्रमुखों एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इसमें कहा गया, ‘‘यह आंकड़े स्वयं बोलते हैं। इनमें मोदी के कामकाज की शैली और बहुत सारे कामों को करने की अनूठी झलक मिलती है। इन कार्यक्रमों के जरिये उन्होंने 125 दिनों में लगभग प्रत्येक भारतीय के साथ सम्पर्क साधा।’’ 

वेबसाइट में कहा गया कि प्रधानमंत्री पिछले कई वर्षों में पहले ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने कुंभ मेले में जाकर संगम में पवित्र स्नान किया और पूजा कार्यक्रम में भाग लिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत