1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बिहार के मैदान में PM मोदी, 4 रैलियों को करेंगे संबोधित

बिहार के मैदान में PM मोदी, 4 रैलियों को करेंगे संबोधित

 Written By: IANS
 Published : Oct 25, 2015 11:44 am IST,  Updated : Oct 25, 2015 11:44 am IST

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि वह बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से

बिहार में 4 रैलियों को...- India TV Hindi
बिहार में 4 रैलियों को संबोधित करेंगे PM मोदी

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार रैलियों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी ने रविवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर बताया कि वह बिहार में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले राज्य में चार रैलियों को संबोधित करेंगे। मोदी ने टवीट कर लिखा, ‘बिहार बदलाव के लिए तैयार है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के लिए अभूतपूर्व उत्साह है। मैं मढ़ौरा, हाजीपुर, नालंदा और सोना में चार रैलियों को संबोधित करूंगा।’

बता दें कि पांच चरणों में हो रहे विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होगा। इस चरण में 6 जिलों-भोजपुर, बक्सर, नालंदा, पटना, सारण और वैशाली के 50 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होंगे। यह क्षेत्र पारंपरिक रूप से बीजेपी का मजबूत गढ़ माना जाता है। इसलिए शीर्ष नेतृतव अगले दो दौर के चुनाव में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहता है।

गौरतलब है कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा की 81 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुके हैं। अगले दो चरण में 105 सीटों पर मतदान होने वाले है। इससे पहले दो चरणों के चुनाव में मोदी ने 9 रैलियां की थी।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।