1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी की बदली हुई छवि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं: शरद पवार

राहुल गांधी की बदली हुई छवि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं: शरद पवार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 17, 2017 09:49 am IST,  Updated : Nov 17, 2017 09:49 am IST

पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में पवार ने आरोप लगाया, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी की बदली हुई छवि से डरे हुए हैं और इसलिए गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए भाजपा बोफोर्स जैसे पुराने मुद्दे को उठा रही है।

sharad-pawar- India TV Hindi
sharad-pawar

मुंबई: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की बदली हुई छवि से डर गए हैं और इसलिए भाजपा गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए बोफोर्स जैसे पुराने मुद्दे उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा नीत केंद्र सरकार और गुजरात सरकार गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिल रही 'जबर्दस्त प्रतिक्रिया' से घबरा गई है।

पूर्वी महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत में पवार ने आरोप लगाया, '' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहुल गांधी की बदली हुई छवि से डरे हुए हैं और इसलिए गांधी परिवार को बदनाम करने के लिए भाजपा बोफोर्स जैसे पुराने मुद्दे को उठा रही है।''

पवार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी बहुत पहले बोफोर्स केस में बरी हो गए थे। उन्होंने कहा, 'अब वह जिंदा नहीं हैं और न ही वह इतालवी शख्स जिंदा है जो कथित तौर पर इस मामले में शामिल था। इसके बावजूद केंद्र कोर्ट में चार्जशीट दाखिल करके इस केस को दोबारा खोलना चाहता है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार राहुल गांधी से डरी हुई है और वे स्वर्गीय राजीव गांधी को बदनाम करना चाहते हैं।'

पूर्व पीएम की तारीफ करते हुए पवार ने कहा कि राजीव गांधी एक स्वप्नद्रष्टा नेता थे। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के विजन से ही देश का विकास हुआ। उन्होंने कहा कि नेहरू और इंदिरा गांधी ने अपनी शक्तियों का इस्तेमाल गरीबी मिटाने में किया। मोदी सरकार पर हमला करते हुए एनसीपी नेता ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों की वजह से किसानों और उद्योगों को नुकसान पहुंचा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत