1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. पीएम मोदी ने प्रवासी सांसदों को 2019 में प्रयाग में होने वाले कुम्भ मेले में आने का न्योता दिया

पीएम मोदी ने प्रवासी सांसदों को 2019 में प्रयाग में होने वाले कुम्भ मेले में आने का न्योता दिया

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 09, 2018 08:40 am IST,  Updated : Jan 09, 2018 01:28 pm IST

इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये 30 देशों को आमंत्रण भेजा गया था और 23 ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। इन देशों से कुल 141 जन प्रतिनिधियों के भाग लेने का कार्यक्रम है।

PM-Narendra-Modi-inaugurates-first-PIO-Parliamentary-Conference- India TV Hindi
प्रधानमंत्री मोदी प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं Image Source : PTI

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन का उद्घाटन किया जिसका आयोजन नयी दिल्ली में हो रहा है। प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन में 23 देशों के भारतीय मूल के 140 से अधिक सांसद और मेयर के शामिल है। नयी दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन का उद्देश्य प्रवासी भारतीयों से संपर्क के जरिए इन देशों से संबंध मजबूत बनाना है। यह पूछे जाने पर कि क्या यह संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी को आधिकारिक भाषा बनाने की दिशा में सरकार की कोशिश को आगे बढाने के लिए भी एक मंच मुहैया करेगा, डी. एम. मुले ने हाल ही में संवाददाताओं से कहा था कि हम हिन्दी को काफी प्राथमिकता देते हैं और जब फिजी और मॉरीशस जैसे देशों के प्रतिनिधि आएंगे और हिन्दी में बोलेंगे तब खुद ही इसे बल मिलेगा। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिये 30 देशों को आमंत्रण भेजा गया था और 23 ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है। इन देशों से कुल 141 जन प्रतिनिधियों के भाग लेने का कार्यक्रम है।

LIVE अपडेट्स

  • पीएम मोदी ने प्रवासी सांसदों को 2019 में प्रयाग में होने वाले कुम्भ मेले में आने का न्योता दिया
  • पहले और दूसरे विश्वयुद्ध में 1.5 लाख से अधिक भारतीय सैनिकों ने अपनी जान गंवाई थी। तब भारत का युद्धों के साथ कोई लेना देना नहीं था। इस बात को मानना होगा कि भारत ने कितना बड़ा बलिदान दिया थाः पीएम मोदी
  • रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं। स्थानीय स्तर पर छोटे-छोटे उद्योगों को भी नया अवसर मिल रहा है। उज्ज्वला योजना से अब तक 3 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली हैः पीएम मोदी
  • आज भारत में दो गुने से अधिक गति से नई रेलवे लाइनें बिछाई जा रही हैं। दो गुनी रफ्तार से नैशनल हाइवे का निर्माण हो रहा हैः पीएम मोदी
  • सरकार 21वीं शदी के भारत की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए ट्रांसपॉर्ट और इन्फ्रास्टेक्चर में निवेश बढ़ाया जा रहा हैः पीएम मोदी
  • भारत युवा देश है और युवाओं के विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही हैः पीएम मोदी
  • हमारा गौरव बढ़ाने के लिए आप सब बधाई के पात्र हैं। आप लोग लंबे समय से अलग-अलग देशों में रह रहे हैं। आपने अनुभव किया होगा कि भारत के प्रति पूरे विश्व का नजरिया बदल गया हैः पीएम मोदी
  • भारतीय मूल की एक मिनी वर्ल्ड पार्ल्यामेंट हमारे सामने मौजूद हैः पीएम मोदी

  • भारतीय मूल के प्रवासी जहां भी गए, उसे अपना घर बना लिया। उन्होंने एक तरफ भारतीयता को जीवित रखा तो वहां की वेशभूषा में भी घुलमिल गएः पीएम मोदी
  • आज आपको यहां देखकर आपके पूर्वजों को कितनी प्रसन्नता रही होगी, इसका अंदाजा हम लोग लगा सकते हैं। भारत से जो भी लोग बाहर गए भारत उनके मन से कभी नहीं निकलाः पीएम मोदी
  • मैं आपकी भारत के प्रति भावना को भली भांति समझ सकता हूं: पीएम मोदी
  • मैं आप सभी प्रवासी भारतीय मित्रों का हार्दिक स्वागत करता हूं। आपके पूर्वज भले ही यहां से गए थे लेकिन आप लोग आज भी भारत के साथ जुड़े हैं: पीएम मोदी
  • प्रधानमंत्री मोदी प्रथम प्रवासी सांसद सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं
  • भारत बहुत तेजी से बदल रहा है। अगर हम NDA को काम पूरा करने का मौका दें तो भारत और अच्छा हो जाएगा। पहले की सरकार में रोज ही घोटाला होता था पर इस सरकार में ऐसा सुनने को नहीं मिलताः राज लूंबा, यूक के मेंबर ऑफ द हाउस ऑफ लॉर्ड्स

पहला प्रवासी सांसद सम्मेलन

  • दिल्ली के प्रवासी भारतीय केंद्र में पहला प्रवासी सांसद सम्मेलन
  • दुनियाभर के 23 देशों के भारतीय मूल के 141 नेता शामिल
  • बिट्रेन, कनाडा, फिजी, केन्या, मॉरीशस समेत कई देशों के 124 सांसद
  • अमेरिका, मलेशिया, गुयाना, स्विटजरलैंड, त्रिनिदाद, टोबैगो के 17 मेयर
  • सबसे बड़ा दल गुयाना से, 20 सांसद और 3 मेयर सम्मेलन में शामिल
  • त्रिनिदाद और टोबैगो के 16 सांसद और 4 मेयर सम्मेलन में शामिल
  • ब्रिटेन की संसद के भारतीय मूल के सभी 15 सांसद, 1 मेयर शामिल
  • अमेरिकी संसद सत्र की वजह से सांसद सम्मेलन में शामिल नहीं
  • श्रीलंका को छोड़कर सार्क मुल्कों को आयोजन से बाहर रखा गया है

ब्रिटेन, कनाडा, फिजी, केन्या, मॉरीशस, न्यूजीलैंड, श्रीलंका और अन्य देशों से 124 सांसदों के इसमें भाग लेने का कार्यक्रम है। मंत्रालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस सम्मेलन में अमेरिका, मलेशिया, स्विटजरलैंड, गुयाना, त्रिनिदाद एवं टोबैगो सहित अन्य देशों से 17 मेयर के भी यहां दिन भर के कार्यक्रम में शरीक होने का कार्यक्रम है। अमेरिका में अभी सीनेट का सत्र चल रहा है, ऐसे में वहां से प्रतिनिधि नहीं आ रहे हैं। श्रीलंका को छोड़ कर किसी अन्य दक्षेस देश को आमंत्रण नहीं भेजा गया।

क्या है PIO?

  • पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजन (PIO) यानी भारतीय मूल के लोग
  • कोई भी व्यक्ति जो भारत के निवासी का पति या पत्नी हो
  • माता-पिता या दादा-दादी या परदादा-परदादी भारत में पैदा हुए थे
  • भारतीय मूल के लोगों को सरकार PIO कार्ड जारी करती है
  • PIO को भारत आने के लिए अलग से वीजा जरुरी नहीं
  • भारत में 6 महीने तक रहने के लिए किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन से छूट
  • 6 महीने से अधिक समय के लिए 30 दिनों के अंदर रजिस्ट्रेशन
  • PIO को खेती जमीन छोड़कर सम्पत्तियों को बेचने, खरीदने का अधिकार

सम्मेलन में दो परिचर्चा सत्र भी हैं जिसमें प्रवासी भारतीय सांसद, संघर्ष से संसद तक की यात्रा और उभरता भारत और प्रवासी भारतीय सांसदों की भूमिका विषय शामिल हैं। सम्मेलन के एक सत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरुर भी शामिल हो रहे हैं। इस सत्र की अध्यक्षता राज्यसभा के उपसभापति करेंगे। दूसरे सत्र में संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार विशेष अतिथि होंगे, जिसकी अध्यक्षता लोकसभा के उपाध्यक्ष करेंगे। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन समापन सत्र में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत