1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मेरा मर्डर करना चाहती है एक राजनीतिक पार्टी, सुपारी भी दे चुकी है: ममता बनर्जी

मेरा मर्डर करना चाहती है एक राजनीतिक पार्टी, सुपारी भी दे चुकी है: ममता बनर्जी

 Reported By: Bhasha
 Published : May 12, 2018 07:53 am IST,  Updated : May 12, 2018 07:53 am IST

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उनके काम करने का तरीका है कि पहले व्यक्ति का चरित्र हनन किया जाए और फिर व्यक्ति को ही हटा दिया जाए...

mamata banerjee- India TV Hindi
mamata banerjee

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को दावा किया कि एक राजनीतिक दल सियासी लाभ उठाने के मकसद से उन्हें मारने की साजिश रच रहा है। हालांकि उन्होंने इस सन्दर्भ में कोई नाम नहीं लिया।

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने कहा कि उनके काम करने का तरीका है कि पहले व्यक्ति का चरित्र हनन किया जाए और फिर व्यक्ति को ही हटा दिया जाए। उन्होंने कहा , ‘‘किंतु मैं मौत से नहीं डरती... मुझे मारने के लिए पहले भी साजिश रची गई थी।’’

उन्होंने बांग्ला टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘‘मैं जानती हूं कि एक राजनीतिक दल द्वारा मुझे मारने के लिए साजिश रची जा रही है। उसने इस मकसद के लिए सुपारी भी दी है। भाड़े के हत्यारों को पेशगी भी दी जा चुकी है और मेरे आवास की टोह भी ली गयी है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत