1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RSS के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी गांधी की शहादत से छलावा है: के के तिवारी

RSS के कार्यक्रम में प्रणब मुखर्जी की मौजूदगी गांधी की शहादत से छलावा है: के के तिवारी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jun 10, 2018 11:30 pm IST,  Updated : Jun 10, 2018 11:30 pm IST

पूर्व राष्ट्रपति आरएसएस मुख्यालय में सात जून को संघ शिक्षा वर्ग में शामिल हुए थे और कार्यक्रम में उन्होंने भाषण भी दिया था...

mohan bhagwat and pranabmukherjee- India TV Hindi
mohan bhagwat and pranabmukherjee

नई दिल्ली: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता के. के. तिवारी ने आज कहा कि नागपुर में आरएसएस के कार्यक्रम में हिस्सा लेने का प्रणब मुखर्जी का निर्णय ‘‘महात्मा गांधी की शहादत से छलावा है।’’

कांग्रेस नेता ने बयान जारी कर दावा किया कि आरएसएस की लॉबी ने पूर्व राष्ट्रपति को कांग्रेस छोड़कर अन्य विपक्षी दलों के लिए विकल्प के तौर पर पेश करना शुरू कर दिया था। तिवारी ने कहा, ‘‘प्रणब मुखर्जी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत के साथ छलावा है।’’

पूर्व राष्ट्रपति आरएसएस मुख्यालय में सात जून को ‘‘संघ शिक्षा वर्ग’’ में शामिल हुए थे और कार्यक्रम में उन्होंने भाषण भी दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत