1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राष्ट्रपति कोविंद, PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी

राष्ट्रपति कोविंद, PM नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 01, 2019 11:40 am IST,  Updated : Jan 01, 2019 11:40 am IST

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को नव वर्ष 2019 की शुभकामनाएं दीं।

President Ramnath Kovind and PM Narendra Modi- India TV Hindi
President Ramnath Kovind and PM Narendra Modi | PTI File

नई दिल्ली: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देशवासियों को नव वर्ष 2019 की शुभकामनाएं दीं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नए साल के मौके पर देश के लोगों को मुबारकबाद दी है। राष्ट्रपति कोविंद ने एक ट्वीट के जरिए देशवासियों को नए साल पर अपना संदेश दिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘आप सबको नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। 2019 हमारे परिवारों, हमारे देश और हमारे खूबसूरत ग्रह के लिए आनंद, शांति और समृद्धि लेकर आए।’


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट के जरिए नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट किया, ‘सबको आनंदमय 2019 की शुभकामनाएं। हर कोई स्वस्थ व खुश रहे। 2019 में आप सबकी इच्छाएं पूरी होने की कामना करता हूं।’ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी और ट्वीट किया, ‘मैं आप सबको नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।’

आज पूरी दुनिया में नए साल के पहले दिन लोग जमकर जश्न मना रहे हैं। लोग इस मौके पर जमकर आतिशबाजियां कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया, हॉन्गकॉन्ग, रूस, जर्मनी, अमेरिका इटली और ब्रिटेन समेत दुनिया के तमाम देशों के बड़े शहरों में जबर्दस्त आतिशबाजी हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत