1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. वसुंधरा बौखला गई हैं, इस्तीफा देकर जनता से माफी मांगे: डूडी

वसुंधरा बौखला गई हैं, इस्तीफा देकर जनता से माफी मांगे: डूडी

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 27, 2015 09:21 am IST,  Updated : Jun 27, 2015 09:21 am IST

जयपुर: राजस्थान विधान सभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बौखला गई हैं और उनके लिए यही उचित होगा कि वे अपने पद से इस्तीफा देकर प्रदेश में

वसुंधरा बौखला गई हैं,...- India TV Hindi
वसुंधरा बौखला गई हैं, जनता से माफी मांगे: डूडी

जयपुर: राजस्थान विधान सभा में विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने कहा है कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बौखला गई हैं और उनके लिए यही उचित होगा कि वे अपने पद से इस्तीफा देकर प्रदेश में पिले डेढ़ साल के कुराज के लिए जनता से माफी मांगे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से जिस तरह की भाषा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के लिए व्यक्त की जा रही है वह लोकतंत्र की मर्यादा और शालीनता के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बौखलाहट में तानाशाही पर उतर आयी हैं जिस तरह आज बूंदी में युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक अशोक चांदना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया वह मुख्यमंत्री की बौखलाहट को दर्शाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत