1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस पब्लिक मीटिंग में राहुल गांधी का संबोधन

बर्लिन में इंडियन ओवरसीज कांग्रेस पब्लिक मीटिंग में राहुल गांधी का संबोधन

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 23, 2018 10:16 pm IST,  Updated : Aug 23, 2018 11:53 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बर्लिन में इंडियान ओवरसीज कांग्रेस पब्लिक मीटिंग को संबोधित करनेवाले हैं। इससे पहले हैम्बर्ग में उन्होंने अपने संबोधन में संसद में जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया था तो उनकी ही पार्टी के कुछ सदस्यों को यह पसंद नहीं आया था।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi Image Source : PTI

बर्लिन: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी बर्लिन में इंडियान ओवरसीज कांग्रेस पब्लिक मीटिंग को संबोधित करनेवाले हैं। इससे पहले हैम्बर्ग में उन्होंने अपने संबोधन में संसद में जब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गले लगाया था तो उनकी ही पार्टी के कुछ सदस्यों को यह पसंद नहीं आया था। उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार पर विकास प्रक्रिया से आदिवासियों, दलितों और अल्पसंख्यकों को बाहर रखने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी विकास प्रक्रिया से बड़ी संख्या में लोगों को बाहर रखने का वही असली खतरा है।

उन्होंने कहा कि दुनिया में जो बदलाव हो रहे हैं उसके लिए लोगों को कुछ निश्चित सुरक्षा की आवश्यकता है। उन्होंने भारत की मौजूदा सरकार पर उनसे ये सुरक्षा छीनने और नोटबंदी और जीएसटी के जरिए अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को प्रभावित करने का आरोप लगाया जिससे लोगों में गुस्सा पैदा हो रहा है और भीड़ हत्या की घटनाएं हो रही हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत