1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, कहा- सूट गंदा होने के डर से किसानों के घर नहीं जाते

राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, कहा- सूट गंदा होने के डर से किसानों के घर नहीं जाते

 Written By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2016 11:28 am IST,  Updated : Sep 12, 2016 11:28 am IST

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 लाख का सूट पहनकर विदेश घूमने वाले PM मोदी अपना सूट गंदा हो जाने के डर की वजह से देश के बदहाल किसानों के घर नहीं जाते हैं।

rahul gandhi advices narendra modi - India TV Hindi
rahul gandhi advices narendra modi

आजमगढ़: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 लाख का सूट पहनकर विदेश घूमने वाले PM मोदी अपना सूट गंदा हो जाने के डर की वजह से देश के बदहाल किसानों के घर नहीं जाते हैं। राहुल ने बसपा के ‘हाथी’ को धन खाने वाला और सपा की ‘साइकिल’ को फंसी तथा पंक्चर बताते हुए तकदीर बदलने के लिए जनता से ‘हाथ’ (कांग्रेस) का साथ देने को कहा।

राहुल ने अपनी ‘किसान यात्रा’ के छठे दिन आजमगढ़ के मुबारकपुर से अमिलो तक रोड शो के दौरान मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि मोदी तो विदेश घूमने वाले नेता हैं। वह किसानों के घर इसलिए नहीं जाते कि उनके कपड़े गंदे हो जाएंगे।

उन्होंने कहा, मोदी विदेश घूम रहे हैं। किसानों के घर इसलिए नहीं जाते हैं कि उनके कपड़े गंदे हो जाएंगे जो उनका 15 लाख का सूट है वह गंदा हो जाएगा। राहुल ने कहा कि मोदी पूंजीपतियों का कर्ज माफ कर रहे हैं, लेकिन किसानों का कर्जा माफ नहीं किया। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर अपने सभी वायदे पूरे किए जाएंगे।

राहुल ने एक अन्य कार्यक्रम में कहा, हाथी (बसपा का चुनाव निशान) सब पैसा खा गया। हाथी को आपने (जनता) मारकर भगा दिया, फिर आप साइकिल लाए। अब साइकिल पांच साल से फंसी हुई है... वह हिल नहीं रही है। उसका टायर पंक्चर है। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, साइकिल राशन कार्ड नहीं बनवा पा रही है, अब हाथ (कांग्रेस का चुनाव चिन्ह) के बारे में सोचिए, फिर देखिए कि हम राशन के लिए क्या करते हैं, किसानों के लिए क्या करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत