1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी का फिर मोदी पर तंज़ कहा, भाजपा फिल्म बनाए तो नाम 'लाई हार्ड' होगा

राहुल गांधी का फिर मोदी पर तंज़ कहा, भाजपा फिल्म बनाए तो नाम 'लाई हार्ड' होगा

 Reported By: IANS
 Published : Dec 23, 2017 07:00 pm IST,  Updated : Dec 23, 2017 07:00 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा कोई फिल्म बनाए तो उसका नाम होगा 'लाई हार्ड'।

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर एक बार फिर तंज कसते हुए कहा कि यदि भाजपा कोई फिल्म बनाए तो उसका नाम होगा 'लाई हार्ड'। राहुल ने अमेरिका की लोकप्रिय एक्शन फिल्म 'डाइ हार्ड' के नाम की तर्ज पर भाजपा को फिर से निशाने पर लिया है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ही भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा था कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जिसकी नींव "झूठ पर आधारित" है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "यदि भाजपा कोई फिल्म बनाती होती तो उसका नाम 'लाई हार्ड' होता।"

राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष के रूप में कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यू)की पहली बैठक की अध्यक्षता की थी, जिसमें उन्होंने भाजपा की कड़ी आलोचना की थी। राहुल ने कहा, "भाजपा की पूरी नींव झूठ पर आधारित है। भाजपा की पूरी बनावट झूठ से ही है..उनका मॉडल झूठ बोलना, झूठ फैलाना और जब तक लोगों को विश्वास नहीं हो जाए, उस झूठ को लगातार दोहाराना है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत