1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल के बयान पर सुषमा का पलटवार, कहा- 'अपने धर्म को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस कन्फ्यूज'

राहुल के बयान पर सुषमा का पलटवार, कहा- 'अपने धर्म को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस कन्फ्यूज'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 01, 2018 05:02 pm IST,  Updated : Dec 01, 2018 05:29 pm IST

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल गांधी के धर्म को लेकर कांग्रेस में दुविधा है। वे राजनीति के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करते हैं..

Sushma Swaraj- India TV Hindi
Sushma Swaraj

 नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि अपने धर्म को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस दुविधा में है। वे राजनीति के लिए हिंदुत्व का इस्तेमाल करते हैं.. सुषमा ने कहा कि अब राहुल गांधी बताएंगे कि हिंदू क्या होता है? इससे पहले राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों की आलोचना करते हुए उनके हिंदुत्व पर ही सवाल उठा दिया था। राहुल के इसी बयान के जवाब में सुषमा ने प्रेस कॉन्फ्रेस कर पलटवार किया।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान राहुल गांधी अपने भाषणों में लगातार केंद्र सराकर की नीतियों और विफलताओं पर आवाज बुलंद करते रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को उदयपुर में उन्होंने कुछ व्यापारियों के साथ मीटिंग के दौरान हिंदू की बात की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा। 

सुषमा स्वराज ने कहा कि बयान आया कि वो जनेऊधारी ब्राह्मण हो गए हैं, पर मुझे नहीं मालूम था कि जनेऊधारी ब्राह्मण के ज्ञान में इतनी वृद्धि हो गई कि हिंदू होने का मतलब अब हमें उनसे समझना पड़ेगा। भगवान न करे कि वो दिन कभी आए कि राहुल गांधी से हमें हिंदू होने का मतलब समझना पड़े।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत