1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी गांवों में मनोरंजन के लिए जाते हैं: भाजपा किसान मोर्चा

राहुल गांधी गांवों में मनोरंजन के लिए जाते हैं: भाजपा किसान मोर्चा

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 14, 2017 05:37 pm IST,  Updated : Nov 14, 2017 05:44 pm IST

भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया और कहा कि वह ‘किसान विरोधी’ हैं और गांवों में अपने ‘मनोरंजन’ के लिए जाते हैं

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला किया और कहा कि वह ‘किसान विरोधी’ हैं और गांवों में अपने ‘मनोरंजन’ के लिए जाते हैं। उन्होंने राहुल के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें वह कहते हैं कि भाजपा और उसके नेता किसान विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तहत कुल आवंटन में कृषि और ग्रामीण विकास के लिए बजट 42 फीसदी तक बढ़ाया गया।

सिंह ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ राहुल गांधी मूल रूप से किसान विरोधी हैं। वह (राहुल) किसानों और खेती के बारे में क्या बात करेंगे जब कि वह ज्वार और बाजरा के पौधों में अंतर तक नहीं बता सकते। संसद सत्र खत्म होने के बाद या संसद सत्र नहीं चल रहा तो भी हमारी पार्टी के लोग गांवों में जाते हैं जबकि राहुल गांधी वहां मनोरंजन के लिए जाते हैं। ’’

पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मिसाल देते हुए सिंह ने कांग्रेस पर गुजरात के गौरव का ‘दमन करने और उसे ठेस पहुंचाने’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा के करीब 50 पदाधिकारी और कार्यकर्ता 20 नवंबर से गुजरात दौरे पर जाएंगे और वहां किसानों के मुद्दे पर भाजपा के खिलाफ आरोप लगा रहे राहुल गांधी की निराधार बातों से पर्दा हटाएंगे।

सिंह ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा अभियान चलाकर किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए प्रेरित कर रहा है क्योंकि इससे ना केवल वायु प्रदूषण फैलता है बल्कि खेतों में पोषक तत्वों की भी कमी हो जाती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत