1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवराज के बेटे पर बयान से पलटे राहुल गांधी, कहा- कन्फ्यूज हो गया था

शिवराज के बेटे पर बयान से पलटे राहुल गांधी, कहा- कन्फ्यूज हो गया था

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 30, 2018 10:40 am IST,  Updated : Oct 30, 2018 11:38 am IST

राहुल गांधी ने झाबुआ में चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया कि पनामा पेपर्स में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय का नाम आया है इसके बावजूद उनके बेटे के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई

शिवराज के बेटे पर बयान से पलटे राहुल गांधी, कहा- कन्फ्यूज हो गया था- India TV Hindi
शिवराज के बेटे पर बयान से पलटे राहुल गांधी, कहा- कन्फ्यूज हो गया था

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय पर दिए गए बयान से पलट गए हैं। राहुल ने माना कि उन्होंने पनामा पेपर केस में गलती से शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय का नाम ले लिया। राहुल ने कहा कि वो कंनफ्यूज हो गए थे और छत्तीसगढ़ के सीएम रमन सिंह के बेटे अभिषेक का नाम लेने की जगह कार्तिकेय पर आरोप लगा दिए।

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने झाबुआ में चुनाव प्रचार के दौरान आरोप लगाया कि पनामा पेपर्स में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय का नाम आया है इसके बावजूद उनके बेटे के खिलाफ कोई भी कार्रवाई नहीं हुई है जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भड़क उठे और उन्होंने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे दी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी ने अब हद पार कर दी है। वह उन पर परिवार पर कीचड़ उछालने के आरोप में मानहानि का मुकदमा करेंगे।

शिवराज ने हिंदी और अंग्रेजी में दो ट्वीट किए. एक ट्वीट में उन्होंने कहा-पिछले कई वर्षों से कांग्रेस मेरे और मेरे परिवार के ऊपर अनर्गल आरोप लगा रही हैं। हम सबका सम्मान करते हुए मर्यादा रखते हैं, लेकिन आज तो राहुल गांधी जी ने मेरे बेटे का नाम पनामा पेपर्स में आया है कह कर, सारी हदें पार कर दी! कल ही हम उन पर मानहानि का दावा कर रहे है।

वहीं दूसरे ट्वीट में उन्होंने कहा-श्रीमान राहुल गांधी, आप ने सीधे-सीधे व्यापम और पनामा पेपर्स को लेकर मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ झूठे आरोप लगाए हैं। कल, मैं आपके खिलाफ ओछे और दुर्भावनापूर्ण बयान के लिए एक आपराधिक मानहानि का केस करूंगा। इस मामले में कानून अपना काम करेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत