1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों का विकास: राहुल गांधी

मोदी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों का विकास: राहुल गांधी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 15, 2015 01:07 pm IST,  Updated : Jun 15, 2015 01:14 pm IST

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों का विकास होता है

मोदी सरकार में सिर्फ...- India TV Hindi
मोदी सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों का विकास: राहुल गांधी

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, इस सरकार में सिर्फ उद्योगपतियों का विकास होता है जब्कि आदिवासियों की बात दिल्ली तक नहीं पहुंचती। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं सांसद बी के हरिप्रसाद भी दौरे पर हैं।

चकरभाठा हवाई पट्टी पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सांसद मोहसिना किदवई, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री चरणदास महंत सहित वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं सत्यनारायण शर्मा, रेणु जोगी ने राहुल गांधी का स्वागत किया।

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी यहां से कोरबा जिले के मदनपुर गांव के लिए रवाना हो गये, जहां वह कोल ब्लॉक से विस्थापित लोगों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह कुटवोरा गांव जाएंगे जहां वह जंगली हाथियों से प्रभावित किसानों से चर्चा करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत