1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी अक्टूबर में जाएंगे दुबई, दौरे को बड़े इंवेंट की शक्ल देने में जुटी कांग्रेस

राहुल गांधी अक्टूबर में जाएंगे दुबई, दौरे को बड़े इंवेंट की शक्ल देने में जुटी कांग्रेस

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 08, 2018 06:09 pm IST,  Updated : Sep 08, 2018 06:09 pm IST

राहुल गांधी के दौरे का केन्द्र दुबई में होगा। इस दौरे को एतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। 

Rahul Gandhi- India TV Hindi
Rahul Gandhi

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्टूबर में मिडिल ईस्ट के दौरे पर जाएंगे। वे तीन राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान ही दो दिन के मिडिल ईस्ट दौरे पर जाएंगे। राहुल गांधी के दौरे का केन्द्र दुबई में होगा। इस दौरे को एतिहासिक बनाने के लिए कांग्रेस ने पूरी तैयारी कर ली है। राहुल के दुबई दौरे के लिए बकायदा एक स्टेडियम बुक कराने की कोशिश की जा रही है जिसकी क्षमता 50 हजार लोगों के बैठने की होगी। 

50 हजार लोगों से स्टेडियम को भरकर राहुल के इस दौरे को लोकप्रिय बनाने के लिए कांग्रेस पूरा जोर लगाएगी। दरअसल दुबई में करीब 34 लाख लोग ऐसे हैं जिनका नाता भारत से है। इस लिहाज से राहुल के दुबई दौरे की रुपरेखा तैयार की जा रही है। हम आपको बता दें कि राहुल का ये दौरा कांग्रेस ठीक उसी अंदाज में करने की कोशिश कर रही हैं जैसे चुनाव प्रचार के दौरान मोदी विदेशी दौरे करते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत