1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गए विदेश तो प्रियंका ने संभाला मोर्चा, किया मोदी सरकार पर बड़ा प्रहार

राहुल गए विदेश तो प्रियंका ने संभाला मोर्चा, किया मोदी सरकार पर बड़ा प्रहार

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 28, 2020 10:32 am IST,  Updated : Dec 28, 2020 11:23 am IST

प्रियंका गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर किसान आंदोलन को लेकर बड़ा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए। ये कहना कि ये राजनीतिक साजिश है ये एकदम गलत है।

Rahul gandhi on foreign trip priyanka gandhi attacks modi govt on kisan andolan राहुल गए विदेश तो प्- India TV Hindi
राहुल गए विदेश तो प्रियंका ने संभाला मोर्चा, किया मोदी सरकार पर बड़ा प्रहार Image Source : TWITTER/ANI

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के स्थापना दिवस से ठीक एक दिन पहले अपनी व्यक्तिगत यात्रा पर विदेश चले गए हैं। किसान आंदोलन के बीच इस तरह राहुल गांधी के विदेश जाने पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। राहुल की अनुपस्थिति में उनकी बहन और कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रियंका गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर किसान आंदोलन को लेकर बड़ा हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा, "सरकार को किसानों की आवाज़ सुननी चाहिए। ये कहना कि ये राजनीतिक साजिश है ये एकदम गलत है। जिस तरह के लफ़्ज ये किसानों के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं ये पाप है। किसानों से बात करनी चाहिए और कानून वापस लेने चाहिए।"

पढ़ें- 10 साल तक घर में बंद रहे 3 भाई-बहन, दर्दनाक है वजह, देखिए तस्वीरें

राहुल गांधी ने विदेश से भेजी शुभकामनाएं

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पार्टी के स्थापना दिवस पर विदेश से शुभकामनाएं भेजी हैं। आज कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस है और राहुल गांधी रविवार को निजी यात्रा पर विदेश चले गए हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ""देश हित की आवाज़ उठाने के लिए कांग्रेस शुरू से प्रतिबद्ध रही है। आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर, हम सच्चाई और समानता के अपने इस संकल्प को दोहराते हैं। जय हिंद।"

पढ़ें- चीन के नागरिकों पर भारत में प्रतिबंध? विमान कंपनियों को सरकार के नए निर्देश

राहुल की अनुपस्थिति में फहराया गया झंडा
राहुल गांधी की अनुपस्थिति के बावजूद सोमवार सुबह कांग्रेस पार्टी के  दिल्ली स्थित मुख्यालय में पार्टी का झंडा फहराया गया। वरिष्ठ पार्टी नेता ए के एंटनी ने पार्टी का झंडा फहराया और उस समय वहां पर राहुल गांधी की बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी तथा कई वरिष्ठ पार्टी नेता मौजूद रहे। राहुल गांधी की माता और कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने भी पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है, अपने एक वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा, "सभी प्यारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कांग्रेस स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आजादी की लड़ाई से लेकर अब तक इस सफर में कांग्रेस ने देश प्रेम, निडरता, बगैर स्वार्थ जनसेवा, भाईचारा, एकता और अखंडता जैसे मूल्यों के लिये ही संघर्ष किया।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत