1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रुपए की गिरावट पर राहुल का मोदी पर तंज, रुपया टूट नहीं रहा बल्कि टूट चुका है

रुपए की गिरावट पर राहुल का मोदी पर तंज, रुपया टूट नहीं रहा बल्कि टूट चुका है

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 04, 2018 01:12 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 01:12 pm IST

डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत अब तक के न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं।

Rahul Gandhi - India TV Hindi
Rahul Gandhi 

नई दिल्ली। डॉलर के मुकाबले रुपए की कीमत अब तक के न्यूनतम स्तर पर चले जाने को लेकर अब कांग्रेस ने सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि रुपये की कीमत टूट नहीं रही है, बल्कि टूट चुकी है। 

गांधी ने ट्वीट कर कहा, '' ब्रेकिंग: रुपया गिरकर 73.77 पर पहुंचा। यह टूट नहीं रहा है-टूट चुका है।'' उन्होंने रुपये की कीमत में गिरावट को लेकर बुधवार को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था और सवाल किया था कि महंगाई को लेकर जनता के हाहाकार पर ‘56 इंच के सीने वाले’ खामोश क्यों हैं? 

गांधी ने ट्वीट कर कहा था, ‘रुपया गया 73 पार, महँगाई मचाए हाहाकार। तेल-गैस में लगी है आग, बाजार में मची भागम-भाग। वो 56 इंच के सीने वाले का कब तक चलेगा साइलेंट मोड, कहाँ है- अच्छे दिन का कोड?’ दरअसल, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया गिरकर गुरुवार को 73.77 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। बुधवार को रुपया 43 पैसे गिरकर 73.34 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत