1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. ''अम्मा कैंटीन'' की तर्ज़ पर बेंगलुरु में आज से शुरु होगी ''इंदिरा कैंटीन''

''अम्मा कैंटीन'' की तर्ज़ पर बेंगलुरु में आज से शुरु होगी ''इंदिरा कैंटीन''

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 16, 2017 09:19 am IST,  Updated : Aug 16, 2017 09:19 am IST

कर्नाटक में ग़रीबों को सस्ते में भोजन मुहैया कराने के लिए आज से इंदिरा कैंटीन योजना शुरु होगी जिसका उद्धाटन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे।

Indira Canteen- India TV Hindi
Indira Canteen

बेंगलुरु: कर्नाटक में ग़रीबों को सस्ते में भोजन मुहैया कराने के लिए आज से इंदिरा कैंटीन योजना शुरु होगी जिसका उद्धाटन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी करेंगे। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को घोषणा की कि 'इंदिरा कैंटीन' के तहत 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। सिद्धारमैया ने स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा, कि मुझे यह घोषणा करने में खुशी हो रही है कि बुधवार से बेंगलुरु में इंदिरा कैंटीन सरकार खोलने जा रही है, जहां हर दिन शहर के श्रमिक और गरीब प्रवासी सस्ते में भोजन करेंगे।

उन्होने कहा कि प्रारंभिक चरण में 101 कैंटीन हर दिन 5 रुपये में शाकाहारी टिफिन (नाश्ता) और 10 रुपये में दोपहर का भोजन उपलब्ध करायेगी। यहीं नहीं रात का खाना भी यहां 10 रुपये में लोगों को मुहैया कराया जाएगा।

सिद्धारमैया ने कहा कि हम इस योजना की सफलता और विफलता के अध्ययन के बाद राज्य के अन्य शहरों और कस्बों में भी इसी तरह की कैंटीन खोली जाएंगी। आपको बता दें कि राज्य के चालू वित्त वर्ष (2017-18) में सभी 198 वार्डों में पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के प्रसिद्ध 'अम्मा' 

कैंटीन की तर्ज पर कैंटीन चलाने के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।

सिद्धारमैया ने कहा, कि हमारा लक्ष्य कर्नाटक को भूख से निजात दिलाना है। राज्य में हर महीने गरीबी रेखा से नीचे वालों को 'अन्न भाग्य योजना' के 7 किलोग्राम चावल मुफ्त प्रदान किया जा रहा है ताकि उन्हें दो वक्त का भोजन मिल सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत