1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. विवादों और दंगों को बीज की तरह बोने का परिणाम भयानक होगा: राहुल

विवादों और दंगों को बीज की तरह बोने का परिणाम भयानक होगा: राहुल

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 31, 2021 03:56 pm IST,  Updated : Jul 31, 2021 03:56 pm IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम और मिजोरम की सीमा पर पिछले दिनों हुई हिंसा को लेकर शनिवार को दावा किया कि विवादों और दंगों को इस पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है जिसका परिणाम भयानक होगा। 

विवादों और दंगों को बीज की तरह बोने का परिणाम भयानक होगा: राहुल- India TV Hindi
विवादों और दंगों को बीज की तरह बोने का परिणाम भयानक होगा: राहुल Image Source : PTI

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने असम और मिजोरम की सीमा पर पिछले दिनों हुई हिंसा को लेकर शनिवार को दावा किया कि विवादों और दंगों को इस पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है जिसका परिणाम भयानक होगा। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ना राष्ट्रीय सीमा सुरक्षित, ना राज्य सीमा। विवादों व दंगों को हमारे देश की पवित्र भूमि में बीज की तरह बोया जा रहा है- इसका परिणाम भयानक है और होगा।’’

गत सोमवार को असम और मिजोरम पुलिस बलों के बीच खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें असम पुलिस के पांच कर्मी और एक निवासी की मौत हो गई थी जबकि 50 से अधिक अन्य घायल हो गए थे। मिजोरम पुलिस ने इस हिंसा के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, राज्य पुलिस के चार वरिष्ठ अधिकारियों और दो अन्य अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज किए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत