1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. अमेठी में चौपाल लगा राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार

अमेठी में चौपाल लगा राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 18, 2015 10:59 pm IST,  Updated : Aug 18, 2015 10:59 pm IST

नई दिल्ली: राहुल गांधी आज अमेठी दौरे पर पहुंचे। राहुल दो दिन अमेठी में रहेंगे। आज दिन में राहुल गांधी ने अपनी कॉन्स्टीट्यून्शी में किसानों और गांववालों की चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने किसानों से

अमेठी में चौपाल लगा...- India TV Hindi
अमेठी में चौपाल लगा राहुल गांधी का पीएम मोदी पर वार

नई दिल्ली: राहुल गांधी आज अमेठी दौरे पर पहुंचे। राहुल दो दिन अमेठी में रहेंगे। आज दिन में राहुल गांधी ने अपनी कॉन्स्टीट्यून्शी में किसानों और गांववालों की चौपाल लगाई। चौपाल में उन्होंने किसानों से बात की हालांकि चौपाल में किसानों की बात कम हुई। सिर्फ नरेन्द्र मोदी की बात हुई।

राहुल गांधी ने लोगों से पूछा कि क्या मोदी ने अपने वादे पूरे किए? राहुल ने मोदी पर झूठे वादे करने का इल्जाम लगाया। अमेठी में किसानों की चौपाल में राहुल गांधी ने ललित मोदी की भी बात की फिर इल्जाम लगाया कि एक मोदी दूसरे मोदी को बचा रहा है।

राहुल गांधी ने फाइनेंस मिनिस्टर अरुण जेटली पर भी हमला किया। राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान के आगे बढ़ने की रफ्तार रुक गयी है। बड़े-बड़े दावे करने के लिए मोदी सरकार ने इकॉनमिक ग्रोथ को नापने का तरीका ही बदल दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत