1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल की राजनीति हर मुद्दे पर झूठ बोलने के बारे में है: भाजपा

राहुल की राजनीति हर मुद्दे पर झूठ बोलने के बारे में है: भाजपा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Aug 12, 2018 07:21 am IST,  Updated : Aug 12, 2018 07:21 am IST

केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के आरोपों को भाजपा ने किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने की उनकी बेताबी का संकेत बताया।

राहुल गांधी, भाजपा- India TV Hindi
राहुल की राजनीति हर मुद्दे पर झूठ बोलने के बारे में है: भाजपा Image Source : पीटीआई

नई दिल्ली: केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के आरोपों को भाजपा ने किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करने की उनकी बेताबी का संकेत बताया। पार्टी ने कहा कि वह बार-बार ‘झूठ’ को दोहरा रहे हैं, जिसे ‘ठोस सबूतों’ से काटा जा चुका है।

भाजपा प्रवक्ता अनिल बलूनी का यह बयान ऐसे समय में आया है जबकि राजस्थान में एक रैली में कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार पर जमकर हमला बोला। बलूनी ने कहा कि ‘‘राहुल गांधी की राजनीति हर मुद्दे पर झूठ बोलने की है’’। 

जनता ने कई चुनावों में उन्हें खारिज कर दिया है और आने वाले चुनावों में भी ऐसा ही करेगी। बलूनी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी किसी भी कीमत पर सत्ता में आने को बेताब हैं। उनकी राजनीति का दर्शन हर मुद्दे पर झूठ बोलने के बारे में है। जिन आरोपों को बार-बार लगाया जा रहा है, उसका ठोस सबूतों के साथ कई बार जवाब दिया जा चुका है। हालांकि, वह इसे समझना नहीं चाहते हैं या वह इसे समझने में अक्षम हैं।’’ 

बलूनी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने हमेशा सरकार पर कीचड़ उछालने की राजनीति की है और राजनैतिक विमर्श का स्तर नीचे गिराया है। उन्होंने कहा, ‘‘लोगों ने बार-बार चुनावों में उन्हें खारिज किया है और आने वाले चुनावों में भी ऐसा करेंगे।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत