1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. क्या राजेंद्र सिंह बिहार के मनोहर खट्टर साबित होंगे'

क्या राजेंद्र सिंह बिहार के मनोहर खट्टर साबित होंगे'

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 07, 2015 11:44 am IST,  Updated : Nov 07, 2015 11:49 am IST

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नेता का नाम सामने नहीं किया और चुनाव सिर्फ़ और सिर्फ़ नरेंद्र मोदी को सामने रखकर लड़ी है।

क्या राजेंद्र सिंह...- India TV Hindi
क्या राजेंद्र सिंह बिहार के मनोहर खट्टर साबित होंगे?

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री पद के लिए किसी नेता का नाम सामने नहीं किया और चुनाव सिर्फ़ और सिर्फ़ नरेंद्र मोदी को सामने रखकर लड़ी है। जातीय समीकरणों के ख़तरे को समझते हुए एनडीए ने महाराष्ट्र, हरियाणा और झारखंड की तरह बिहार में भी सीएम कैंडिडेट से दूरी बनाना ही बेहतर समझा।

बिहार में एनडीए की तरफ से यूं तो कई नेता मुख्यमंत्री के रुप में ख़ुद को देखते हैं लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसे चेहरे हैं जिन्हें सही मायने में मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा सकता है। इनके नामों को लेकर चर्चाओं का बाज़ार गरम है।

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम राजेंद्र सिंह का आता है। अटकलों पर जाएं तो एनडीए को बहुत मिलने की स्थिति में राजेंद्र सिंह बिहार के मुख्यमंत्री हो सकते हैं। 49 साल के राजेंद्र सिंह बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले हैं। बीजेपी की पहली 43 लोगों की लिस्ट में उन्हें उनके गृह जिले की दिनारा विधानसभा सीट से टिकट मिली है। लो प्रोफाइल राजेंद्र सिंह झारखंड बीजेपी के संगठन मंत्री हैं। संगठन मंत्री कम ही चुनाव लड़ते हैं और जब लड़ते हैं तो खट्टर और मोदी की तरह सामने आते हैं। मनोहर लाल खट्टर को हरियाणा के मुख्यमंत्री बनाए जाने से पहले कम ही लोग जानते थे। 2001 में केशुभाई पटेल को हटाकर जब नरेंद्र मोदी को मुख्यमंत्री पद पर बैठाया तब देश ने उन्हें जाना था।

इनके अलावा और किन लोगों के नामों पर चर्चा हो रही है, आइए जानते हैं.....

डॉ. प्रेम कुमार: गया से 6 बार विधायक रह चुके डॉ. प्रेम कुमार को पिछड़े वर्ग का नेता माना जाता है। गया के चुनावी रैली में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज़ हुसैन ने कहा, अगर ये जीत कर गए तो गया का नाम रौशन करेंगे। शाहनवाज के फेसबुक पेज पर प्रेम कुमार को सीएम दावेदार तक बता दिया गया था हालांकि बाद में इसे पेज से हटा लिया गया। प्रेम कुमार अपनी वरीयता के आधार पर खुद को भी कई बार मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बता चुके हैं।

सुशील मोदी: बिहार बीजेपी के सबसे कद्दावर नेताओं में से एक और नीतीश सरकार में उपमुख्यमंत्री पद पर रहे सुशील मोदी की संगठन पर ज़बरदस्त पकड़ है। सुशील मोदी न सिर्फ लालू यादव और उनकी पार्टी के खिलाफ संघर्ष में बीजेपी की तरफ से एकमात्र चेहरा रहे हैं, बल्कि अभी भी बिहार में बीजेपी की तरफ से सबसे बड़ा चेहरा और मुख्यमंत्री पद के सबसे प्रबल दावेदार माने जाते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत