1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 19, 2018 12:39 pm IST,  Updated : May 19, 2018 12:39 pm IST

चर्चित चारा घोटाले में सजायाफ्ता और औपबंधिक जमानत पर जेल से बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबियत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई।

Lalu prasad- India TV Hindi
Lalu prasad

पटना: चर्चित चारा घोटाले में सजायाफ्ता और औपबंधिक जमानत पर जेल से बाहर आए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की तबियत शनिवार सुबह अचानक खराब हो गई। इसके बाद इन्हें पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

राजद के एक नेता ने बताया कि लालू ने सुबह सोकर उठने के बाद बेचैनी, सीने में दर्द और चक्कर आने की शिकायत की थी। इसके बाद पारिवारिक चिकित्सक को बुलाकर उन्हें दिखाया गया। इस दौरान पाया गया कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है। इसके बाद लालू प्रसाद को पटना के आईजीआइएमएस (इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान) में भर्ती कराने का निर्णय लिया गया है। 

चिकित्सकों की सलाह पर लालू को इलाज के लिए आईजीआइएमएस में भर्ती करा दिया गया है। आईजीआइएमएस के चिकित्सकों का कहना है कि अभी उनकी पूरी जांच की जाएगी उसके बाद ही कुछ बताया जा सकेगा। 

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद थे। रांची उच्च न्यायालय ने उन्हें इलाज कराने के लिए छह सप्ताह की औपबंधिक जमानत दी है। राजद सूत्रों की मानें तो लालू इलाज के जल्द ही मुंबई जाने वाले हैं। लालू यादव पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत