1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. डीएसजीपीसी पर शिअद बादल का कब्जा बरकरार, आप का नहीं खुला खाता

डीएसजीपीसी पर शिअद बादल का कब्जा बरकरार, आप का नहीं खुला खाता

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2017 11:50 am IST,  Updated : Mar 02, 2017 11:50 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के चुनावों में अकाली दल (बादल) शिरोमणि ने शानदार प्रदर्शन करते हुये कुल 46 वार्डों के लिए हुए चुनाव में 35 सीटें जीत लीं। कांग्रेस समर्थित शिरोमणि

 DSGMC- India TV Hindi
DSGMC

नई दिल्ली: दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) के चुनावों में अकाली दल (बादल) शिरोमणि ने शानदार प्रदर्शन करते हुये कुल 46 वार्डों के लिए हुए चुनाव में 35 सीटें जीत लीं। कांग्रेस समर्थित शिरोमणि अकाली दल (दिल्ली) ने अपने खराब प्रदर्शन का रिकॉर्ड बरकरार रखते हुए केवल 7 सीटें जीतीं।

आम आदमी पार्टी के एक संगठन ने भी चुनाव में हिस्सा लिया था लेकिन वो किसी भी सीट पर जीत हासिल नहीं कर पाई। इस दल के संयोजक आम आदमी पार्टी के कालकाजी के विधायक अवतार सिंह कालकाजी हैं।

डीएसजीएमसी चुनाव के लिए मतदान 26 फरवरी को हुआ था। इसके नतीजे 1 मार्च को सामने आए हैं। चुनाव में कुल 335 उम्मीदवार खड़े हुए थे।

2013 के चुनावों में भी अकाली दल ने 37 सीटें हासिल की थी। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले अकाली दल में इस जीत से खुशी की लहर दौड़ गई है। मंजीत सिंह जी के ने कहा कि उन्होंने बहुत मेहनत से काम किया था इसलिए सिख जनता ने उन्हें फिर से चुना है। नतीजों के बाद वह अपने समर्थकों से मिलने बंगला साहिब गुरूद्वारे भी गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत