1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मुसलमानों को सलाह न दें कि उनके कितने बच्चे हों: सपा नेता अरशद खान

मुसलमानों को सलाह न दें कि उनके कितने बच्चे हों: सपा नेता अरशद खान

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 24, 2016 08:23 am IST,  Updated : Apr 24, 2016 08:23 am IST

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अरशद खान ने आज कहा कि मुसलमानों को ये सलाह देने की जरूरत नहीं है कि उनके कितने बच्चे होने चाहिए, क्योंकि ये अधिकार उन्हें संविधान प्रदत्त है।

muslim couple- India TV Hindi
muslim couple

संत कबीर नगर, उप्र: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद अरशद खान ने आज कहा कि मुसलमानों को ये सलाह देने की जरूरत नहीं है कि उनके कितने बच्चे होने चाहिए, क्योंकि ये अधिकार उन्हें संविधान प्रदत्त है। खान ने यहां संवाददाताओं से कहा, मुसलमानों को ये सलाह देने की आवश्यकता नहीं है कि उनके कितने बच्चे होने चाहिए क्योंकि इस मामले में वे स्वतंत्र हैं। संविधान ने उन्हें इस संबंध में अधिकार दिया है। उनसे केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के इस सुझाव पर सवाल किया गया था कि भारत को सभी धर्मों में दो बच्चों का नियम लागू करने की आवश्यकता है।

खान ने भारत माता की जय के नारे लगाने के बारे में कहा कि भारत माता की जय और मादरे वतन हिन्दुस्तान एक ही बात हैं इसलिए उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में किसी निर्दोष मुसलमान को आतंकी गतिविधियों के आरोप में जेल नहीं भेजा गया। साथ ही उम्मीद जतायी कि उकी पाटी आगामी विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतेगी। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यदि मस्जिदों का इस्तेमाल राजनीतिक गतिविधियों के लिए होता है तो इसमें कुछ गलत नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।