1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा JD(U) की जगह RJD की इफ्तार पार्टी में पहुंचे

बीजेपी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा JD(U) की जगह RJD की इफ्तार पार्टी में पहुंचे

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 13, 2018 11:59 pm IST,  Updated : Jun 13, 2018 11:59 pm IST

नाखुश भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव द्वारा दी गयी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए जिससे उनके भावी राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें लगने लगी हैं।

Shatrughan sinha- India TV Hindi
Shatrughan sinha Image Source : PTI

पटना: नाखुश भाजपा नेता शत्रुघ्न सिन्हा आज यहां राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव द्वारा दी गयी इफ्तार पार्टी में शामिल हुए जिससे उनके भावी राजनीतिक कदम के बारे में अटकलें लगने लगी हैं। यहां यादव ने अपने निवास पांच , सर्कुलर रोड पर इफ्तार पार्टी दी। ऐसी ही पार्टी हज भवन में हुई जिसका आयोजन बिहार के सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने किया। जदयू की इफ्तार पाटी में सिन्हा की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। जदयू बिहार में भाजपा की सहयोगी है। 

सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह पवित्र एवं खुशी का अवसर है। इफ्तार पार्टियां हमारी साझी संस्कृति का हिस्सा हैं। लालू प्रसाद मेरे प्रिय दोस्त हैं। मैं अपने पारिवारिक दोस्तों के बीच पहुंचकर खुश हूं।’’ जदयू की इफ्तार पार्टी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उन्हें हजभवन कार्यक्रम की जानकारी नहीं है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत