1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस और झामुमो के नेताओं ने लालू प्रसाद से की मुलाकात

शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस और झामुमो के नेताओं ने लालू प्रसाद से की मुलाकात

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Dec 22, 2018 10:53 pm IST,  Updated : Dec 22, 2018 10:53 pm IST

भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेताओं ने चारा घोटाला मामले में जेल भेजे गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद से शनिवार को रांची के एक अस्पताल में मुलाकात की। 

Lalu Prasad- India TV Hindi
Lalu Prasad

रांची: भाजपा के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के नेताओं ने चारा घोटाला मामले में जेल भेजे गए राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद से शनिवार को रांची के एक अस्पताल में मुलाकात की। बीमार लालू का वहां इलाज चल रहा है। सिन्हा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय के साथ रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के पेइंग वार्ड में जाकर लालू से मुलाकात की। लालू कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और इलाज के लिए उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।

लालू से मुलाकात के बाद, सिन्हा ने कहा, "मैंने उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। हमारे परिवारिक संबंध हैं और मेरी बातचीत परिवार के लोगों को लेकर हुई। राजनीतिक विषय पर चर्चा नहीं हुई।" उनके छोटे बेटे तेजस्वी यादव के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "तेजस्वी एक अच्छे और होनहार युवक हैं। वह बिहार का चेहरा हैं।" सहाय और सिन्हा के अलावा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद ने लालू से मुलाकात की।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने भी शनिवार को लालू से अस्पताल में मुलाकात की। सोरेन ने कहा, "इस समय देश में भाजपा के खिलाफ लहर है। हमने झारखंड और देश में भाजपा को हराने के लिए मजबूत मंच के गठन के तरीकों पर चर्चा की।" सीबीआई की एक अदालत ने लालू को चारा घोटालों के तीन मामलों में दोषी ठहराया था और 14 वर्ष जेल की सजा सुनाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत