1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना ने किया गायकवाड का समर्थन, कहा नेताओं पर दोष मढ़ना आजकल का चलन

शिवसेना ने किया गायकवाड का समर्थन, कहा नेताओं पर दोष मढ़ना आजकल का चलन

 Written By: Bhasha
 Published : Apr 11, 2017 03:46 pm IST,  Updated : Apr 11, 2017 03:47 pm IST

शिवसेना ने आज कहा कि गायकवाड-एअर इंडिया विवाद को मीडिया में इतना व्यापक कवरेज मिला कि उसने पाकिस्तान से घुसपैठ को भी कमतर कर दिया और यह देखा जा रहा है कि हर बात के लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहराना आजकल चलन बन गया है।

ravindra gaikwad- India TV Hindi
ravindra gaikwad

मुंबई: शिवसेना ने आज कहा कि गायकवाड-एअर इंडिया विवाद को मीडिया में इतना व्यापक कवरेज मिला कि उसने पाकिस्तान से घुसपैठ को भी कमतर कर दिया और यह देखा जा रहा है कि हर बात के लिए नेताओं को जिम्मेदार ठहराना आजकल चलन बन गया है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

शिवसेना ने यह भी पूछा कि सरकार सिर्फ उड़ान के वक्त अनुशासन की बात क्यों कर रही है जमीन पर भी यह क्यों नहीं हो, और केंद्र एक भी किसान की खुदकुशी की घटना सामने आने पर राज्य विधानसभा को भंग करने की धमकी क्यों नहीं देता।

पार्टी के मुखपत्र सामना में आज कहा गया, यह चौंकाने वाला है कि मीडिया ने गायकवाड मामले को इतना महत्व दिया जिसके सामने पाकिस्तान से घुसपैठ भी कमतर बन गयी।

शिवसेना ने कहा, अगर इतना मीडिया कवरेज किसानों की खुदकुशी को मिलता तो उनका दर्द देख उन लोगों का भी दिल पिघल जाता जो सत्ता में हैं। इसमें कहा गया, यह आजकल चलन बन गया है कि हर चीज के लिये राजनेता को जिम्मेदार ठहरा दो।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत