नई दिल्ली: आज शिवसेना की 50 वीं वर्षगाठ है। मराठी मानुष की राजनीति करने वाली शिवसेना की स्थापना वर्ष 19 जून 1966 को बाल ठाकरे ने बुलंद सोच के साथ की थी। 17 नवंबर 2012 को खराब स्वास्थ्य के कारण उनका निधन हुआ।
23 जनवरी 1926 को जन्मे बाल ठाकरे का महाराष्ट्र की राजनीति में खासा दबदबा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पेशेवर कार्टूनिस्ट के तौर पर की थी लेकिन बाद में वे राजनीति में कूद गए।
1980 के दशक के दौरान शिवसेना एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी थी जो राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए अपनी ठोस दावेदारी पेश की।