नई दिल्ली: आज शिवसेना की 50 वीं वर्षगाठ है। मराठी मानुष की राजनीत‌ि करने वाली शिवसेना की स्थापना वर्ष 19 जून 1966 को बाल ठाकरे ने बुलंद सोच के साथ की थी। 17 नवंबर 2012 को खराब स्वास्थ्य के कारण उनका निधन हुआ। 23 जनवरी 1926 को जन्मे बाल ठाकरे का महाराष्ट्र की राजनीति में खासा दबदबा रहा है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक पेशेवर कार्टूनिस्ट के तौर पर की थी लेकिन बाद में वे राजनीति में कूद गए। 1980 के दशक के दौरान शिवसेना एक बड़ी राजनीतिक शक्ति बन चुकी थी जो राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए अपनी ठोस दावेदारी पेश की। शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे ने कभी न तो कोई चुनाव लड़ा और न ही कोई राजनीतिक पद स्वीकार किया। लेकिन वे राजनीति में हमेशा विवादित हस्ती के तौर पर देखे गए। पूरे देश में शिव सेना को एक कट्टर हिन्दू राष्ट्रवादी दल के रूप में जाना जाता है। पिछले कुछ दशकों से मुंबई की महानगरपालिका पर शिवसेना का ही राज है। बाल ठाकरे की तीखी भाषणबाज़ी ने उन्हें भारत के सबसे विवादित नेताओं में एक बना दिया था। हालांकि शुरुवाती दौर में बाल ठाकरे को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई लेकिन अपनी उम्र के अंतिम दौर में उन्होंने शिव सेना को सत्ता की सीढ़ियों पर पहुंचा ही दिया। 1995 में भाजपा-शिवसेना के गठबंधन ने महाराष्ट्र में अपनी सरकार बनाई। हालांकि 2005 में उनके बेटे उद्धव ठाकरे ने शिवसेना की कमान संभाली जब अतिरिक्त महत्व दिये जाने से नाराज बाल ठाकरे के भतीजे राज ठाकरे ने शिवसेना छोड़ दी और 2006 में अपनी नई पार्टी 'महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना' बना ली। आगे की स्लाइड में देखें बालासाहेब ठाकरे की 10 चुनिंदा तस्वीरें 1) बाल ठाकरे चित्र बनाते हुए। बाल ठाकरे को एक कार्टूनिस्ट के तौर पर भी जाना जाता है। 2) एक सभा को संबोधित करते बाल ठाकरे। अपने राजनितिक जीवन में बालासाहेब ठाकरे ने कभी चुनाव नही लड़ा। फिर भी राजनीति में उनका रुतबा बहुत ऊंचा रहा। 3) भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी साथ मंच साझा करते बालासाहेब ठाकरे। 4) लाल कृष्ण आड़वाणी, अटल जी के साथ गंभीर विषय पर चर्चा करते बाल ठाकरे। 5) बालासाहेब को नमन करते बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन। 6) 17 नवंबर को बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ। 7) जब माईकल जैकसन मिलने पहुचें बालासाहेब ठाकरे से। 8) पारंपरिक मराठी वैशभूषा में लोगों को संबोधित करते ठाकरे साहब। 9) बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ ठाकरे। 10) लता मंगेशकर के साथ बाल ठाकरे।