1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवसेना ने पोस्टर के जरिए साधा BJP नेताओं पर निशाना

शिवसेना ने पोस्टर के जरिए साधा BJP नेताओं पर निशाना

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 21, 2015 01:10 pm IST,  Updated : Oct 21, 2015 01:21 pm IST

मुंबई: शिवसेना ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुलकर हमला किया है। मुंबई में पोस्टर के जरिए शिवसेना ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए ढोंगी बताया है। साथ ही शिवसेना ने केंद्र सरकार

शिवसेना ने पोस्टर के...- India TV Hindi
शिवसेना ने पोस्टर के जरिए किया BJP पर हमला

मुंबई: शिवसेना ने पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर खुलकर हमला किया है। मुंबई में पोस्टर के जरिए शिवसेना ने PM मोदी पर निशाना साधते हुए ढोंगी बताया है। साथ ही शिवसेना ने केंद्र सरकार के बड़े मंत्रियों को भी ढोंगी और फरेबी बताया है। पोस्टर में BJP नेताओं को बाला साहेब ठकरे के सामने झुके दिखाया गया है। शिवसेना मुख्यालय और शिवाजी पार्क के पास पोस्टर लगाए गए हैं।

कल दशहरा मैदान में शिवसेना ने बड़ी रैली का आयोजन किया है जिसमें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे BJP पर हमला बोल सकते हैं।

पोस्टर हटाने के लिए पुलिस ने बीएमसी की टीम को बुलाया है। शिवसेना ने बीएमसी की अनुमती के बिना पोस्टर लगाए थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।