1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. शिवराज सिंह चौहान ने सर्वसहमति से हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस रही अनुपस्थित, सपा बसपा ने किया समर्थन

शिवराज सिंह चौहान ने सर्वसहमति से हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस रही अनुपस्थित, सपा बसपा ने किया समर्थन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2020 11:38 am IST,  Updated : Mar 24, 2020 12:30 pm IST

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। कांग्रेस इस दौरान सदन से अनुपस्थि​त रही।

Shivraj Singh Chouhan - India TV Hindi
Shivraj Singh Chouhan  Image Source : FILE

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। मंगलवार को राज्य विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को विश्वास मत हासिल करने के लिए 104 मतों की जरूरत थी। कांग्रेस इस दौरान सदन से अनुपस्थि​त रही। ऐसे में भाजपा ने सर्वसह​मति से यह विश्वास हासिल कर लिया। सपा, बसपा और एक निर्दलीय विधायक के समर्थन के साथ भारतीय जनता पार्टी को विश्वास मत हासिल हुआ। इसी के साथ ही पिछले तीन हफ्तों से मध्य प्रदेश में जारी राजनीतिक गतिरोध खत्म हो गया है। 

सोमवार रात मध्य प्रदेश के स्पीकर द्वारा इस्तीफा देने के बाद भाजपा के जगदीश देवड़ा को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया था। आज बहुमत हासिल करने के लिए भाजपा को सदन में 104 मतों की ज़रूरत थी। भाजपा को बसपा, समाजवादी पार्टी और निर्दलीय का समर्थन मिला। इस प्रकार 112 सदस्यों का समर्थन लेकर बीजेपी ने आज सर्वस​हमति से विश्वासमत हासिल किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत