1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. मोदी सरकार धर्म को देश से उपर रख रही है: येचुरी

मोदी सरकार धर्म को देश से उपर रख रही है: येचुरी

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 27, 2016 08:37 am IST,  Updated : Mar 27, 2016 08:37 am IST

नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर धर्म को देश से उपर रखने का आरोप लगाते हुए माकपा ने आज कहा कि यदि इसका विरोध नहीं किया गया तो भारत बिल्कुल असहिष्णु हो जाएगा और काफी हद तक फासिस्ट हो जाएगा।

sitaram yechury- India TV Hindi
sitaram yechury

चेन्नई: नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर धर्म को देश से उपर रखने का आरोप लगाते हुए माकपा ने आज कहा कि यदि इसका विरोध नहीं किया गया तो भारत बिल्कुल असहिष्णु हो जाएगा और काफी हद तक फासिस्ट हो जाएगा।

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने बी आर अंबेडकर के 125 जयंती समारोह के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के शिल्पी ने पूछा था कि क्या भारतीय देश को धर्म से उपर रखेंगे या धर्म को देश से उपर क्योंकि इससे :धर्म को देश से उपर रखने से: आजादी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने कहा, हम आज क्या देख रहे हैं। भाजपा सरकार आज लोगों को अपने धर्म को देश से उपर रखने को बाध्य कर रही है। वे कह रहे हैं कि उनका धर्म हिंदू और केवल हिंदू देश में सच्चे राष्ट्रवादी हैं।

उन्होंने कहा, लेकिन धर्म को देश से उपर रखकर आज आप एक बार फिर हमारे देश की आजादी खतरे में डाल रहे हैं। यही चेतावनी अंबेडकर ने दी थी, और इसी चेतावनी पर हमें आज जरूर ध्यान देना चाहिए।

येचुरी ने दादरी में गोमांस खाने के झूठे आरोप पर एक मुसलमान को पीट-पीट कर मार डालने, झारखंड में मवेशियों के व्यापारी होने के आरोप में दो व्यक्तियों को फांसी पर लटकाये जाने पर चिंता प्रकट की और कहा कि ऐसी घटनाएं इसलिए होती हैं क्योंकि वे :सरकार: धर्म को देश से उपर रख रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।