1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. बेटी प्रियंका का विवादित मकान देखने शिमला पहुंची सोनिया गांधी

बेटी प्रियंका का विवादित मकान देखने शिमला पहुंची सोनिया गांधी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 14, 2016 10:47 am IST,  Updated : Jun 14, 2016 01:23 pm IST

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा के शिमला में बन रहे घर को देखने पहुंचीं।

Sonia Gandhi and Priyanka visit Shimla- India TV Hindi
Sonia Gandhi and Priyanka visit Shimla

शिमला: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनकी बेटी प्रियंका वाड्रा के शिमला में बन रहे घर को देखने पहुंचीं। छाराब्रा में बन रहे प्रियंका के मकान के निर्माण कार्य का मुआयना करने 3 दिनों के लिए शिमला गई हैं। दोनों दिल्ली से विमान के जरिए चंडीगढ़ पहुंचीं और सड़क मार्ग से यहां आईं। फिर यहां से 15 किलोमीटर दूर छाराब्रा में एक होटल पहुंचीं। वहां से वे मकान के निर्माण स्थल पहुंचीं और वहां करीब 2 घंटे रहीं। उनके साथ दिल्ली से आर्किटेक्ट भी मौजूद थे।

NSG ने विला के आसपास के समूचे इलाके को घेर लिया था। विला उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में राष्ट्रपति के ग्रीष्मकालीन आवास द रिट्रीट के नजदीक है। दोनों यहां कल तक रूकेंगी और 15 जून को दिल्ली रवाना होंगी।

2008 में इस मकान का काम शुरू हुआ था। शुरुआत में इसे बनाने वाली कंपनी का काम प्रियंका को पसंद नहीं आया था। उन्होंने बने हुए मकान का 40% ढांचा गिरवा दिया था। इसके बाद उन्होंने मकान को फिर से तैयार करवाया। उन्होंने घर की डिजायन और सीमेंट के ज्यादा इस्तेमाल की वजह से उसे तुड़वा दिया था। यह मकान दो मंजिला है। इसमें इंटीरियर डेकोरेशन का काम देवदार की लकड़ी का है।

अगली स्लाइड में पढ़ें, क्यों विवादों में रहा ये मकान...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत