1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. यूथ कांग्रेस को मिला अंतरिम अध्यक्ष, श्रीनिवास बीवी को मिली जिम्मेदारी

यूथ कांग्रेस को मिला अंतरिम अध्यक्ष, श्रीनिवास बीवी को मिली जिम्मेदारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 29, 2019 08:29 pm IST,  Updated : Jul 29, 2019 08:42 pm IST

कांग्रेस पार्टी ने अपनी युवा इकाई इंडियन यूथ कांग्रेस के लिए नए अध्यक्ष की नियुक्ति की है, पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक श्रीनिवास बीवी को इंडियन यूथ कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

Srinivas BV has been appointed interim president of Indian Youth Congress- India TV Hindi
Srinivas BV has been appointed interim president of Indian Youth Congress Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने अपनी युवा इकाई इंडियन यूथ कांग्रेस के लिए अंतरिम अध्यक्ष की नियुक्ति की है, पार्टी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक श्रीनिवास बीवी को इंडियन यूथ कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्रीनिवास बीवी कर्नाटक से आते हैं और इंडियन यूथ कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनने से पहले वे उपाध्यक्ष के पद पर काम देख रहे थे। 

कांग्रेस की तरफ से श्रीनिवास की नियुक्ति के लिए जो प्रेस रिलीज जारी की गई है उसमें कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है। कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद से राहुल गांधी त्यागपत्र दे चुके हैं और सोशल मीडिया पर लोग पार्टी से पूछ रहे हैं कि कौन अध्यक्ष है जो इन नियुक्तियों को कर रहा है। दो दिन पहले पार्टी ने एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया था, और उस समय भी कहा गया था कि पार्टी अध्यक्ष ने यह नियुक्ति की है, उस समय भी लोगों ने सोशल मीडिया के जरिए पार्टी से सवाल किया था कि जब पार्टी में कोई अध्यक्ष ही नहीं है तो कौन यह नियुक्तियां कर रहा है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत