1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. Video: देहरादून में स्टिंग..दिल्ली तक संग्राम, CM रावत के स्टिंग ऑपरेशन का ‘सच’ क्या?

Video: देहरादून में स्टिंग..दिल्ली तक संग्राम, CM रावत के स्टिंग ऑपरेशन का ‘सच’ क्या?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 26, 2016 04:21 pm IST,  Updated : Mar 26, 2016 04:27 pm IST

देहरादून: उत्तराखंड में जारी सियासी संकट को लेकर आज एक बार फिर बीजेपी के नेता राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। ये मुलाकात शाम 6 बजे होगी। कहा जा रहा है कि बीजेपी नेता राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी

बागियों और सीएम में कौन सच्चा..कौन झूठा ?

हरीश रावत सफाई में कुछ भी कहें लेकिन हरक सिंह रावत ने जो आरोप लगाएं हैं और उन आरोंपों की पुष्टि के लिए जो स्टिंग की सीडी मीडिया के सामने रखा है वो अपने आप में सीएम पर कई सवाल खड़े कर रहे हैं। हरक सिंह रावत का आरोप है कि  सिर्फ कांग्रेस के बागी विधायकों को खरीदने की कोशिश नहीं की बल्कि बीजेपी के विधायकों के साथ भी डीलिंग करना चाहते थे। साथ ही उन्होंने कहा कि विधायकों को डराने-धमकाने का भी काम किया जा रहा है।

हरीश रावत इस सीडी को झूठी बता रहे हैं और सीडी पर सवाल खड़े कर रहे हैं लेकिन हरक सिंह रावत अपने आरोपों पर डटे हुए हैं। रही बात स्टिंग की तो उसकी सत्यता की पुष्टि तो पूरे जांच के बाद ही होगी ऐसे में हरीश रावत पर दोहरा खतरा है। एक ओर सरकार बचाने का खतरा है तो दूसरी ओर साख बचाने की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत