1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. भारत पाक क्रिकेट सीरिज़ पर कोई फैसला नहीं: स्वराज

भारत पाक क्रिकेट सीरिज़ पर कोई फैसला नहीं: स्वराज

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 01, 2015 08:02 am IST,  Updated : Jun 01, 2015 08:04 am IST

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है भारत पाक क्रिकेट सीरिज पर कोई फैसला नहीं किया गया है, मीडिया में आ रही जानकारी गलत है। सुषमा स्वराज

भारत पाक क्रिकेट...- India TV Hindi
भारत पाक क्रिकेट सीरिज़ पर कोई फैसला नहीं: स्वराज

नई दिल्ली: विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा है भारत पाक क्रिकेट सीरिज पर कोई फैसला नहीं किया गया है, मीडिया में आ रही जानकारी गलत है।

सुषमा स्वराज ने कहा कि, सरकार ने पहले ही दिन तय कर दिया था कि पाकिस्तान के साथ कोई भी वार्ता उन्हीं तीन मापदंडों पर होगी जिसका जिक्र शिमला समझौता और लाहौर घोषणापत्र में है। वो तीन मापदंड है-शांतिपूर्ण ढ़ंग से मुद्दों पर वार्ता, सिर्फ दो देशों के बीत बातचीत और हिंसा-रहित और सद्भाव के वातावरण में बातचीत।

रविवार को सुषमा स्वराज सरकार के साल भर पूरा होने पर अपने मंत्रालय के कामकाज का लेखाजोखा प्रेस के साथ साझा कर रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत