1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तमिलनाडु के लोग 2021 विधानसभा चुनाव में अपना ‘करिश्मा’ दिखाएंगे: रजनीकांत

तमिलनाडु के लोग 2021 विधानसभा चुनाव में अपना ‘करिश्मा’ दिखाएंगे: रजनीकांत

 Reported By: Bhasha
 Published : Nov 21, 2019 05:07 pm IST,  Updated : Nov 21, 2019 07:37 pm IST

अभिनेता ने पत्रकारों से कहा कि गठबंधन से जुड़ी बातों और मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस संबंध में निर्णय चुनाव के दौरान ही लिया जाएगा।

Rajnikant- India TV Hindi
तमिलनाडु के लोग 2021 विधानसभा चुनाव में अपना ‘करिश्मा’ दिखाएंगे: रजनीकांत Image Source : ANI

चेन्नई। सुपरस्टार रजनीकांत ने गुरुवार को कहा कि तमिलनाडु के लोग 2021 विधानसभा चुनाव में अपना करिश्मा दिखाएंगे और सबको आर्श्चयचकित कर देंगे। रजनीकांत ने हाल ही में राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम के संस्थापक एवं उनके समकालीन कमल हासन का हाथ थामने की इच्छा जाहिर की थी।

अभिनेता ने यहां पत्रकारों से कहा कि गठबंधन से जुड़ी बातों और मुख्यमंत्री कौन बनेगा इस संबंध में निर्णय चुनाव के दौरान ही लिया जाएगा। उन्होंने निर्धारित चुनाव और उनमें मुख्य भूमिका अदा करने का स्पष्ट संकेत देते हुए कहा, ‘‘ 2021 में, तमिलनाडु के लोग शत प्रतिशत बड़ा करिश्मा करेंगे और राजनीति में सबको चौंका देंगे।’’

हम फिर सत्ता में वापस आएंगे: पलानीस्वामी

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के.पलानीस्वामी ने रजनीकांत के 2021 चुनाव में लोगों के ‘‘करिश्मा’’ करने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि इसका मतलब यह है कि अन्नाद्रमुक लगातार तीसरी बार सत्ता में वापस आएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत