1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. 'आप की अदालत' में तेजस्वी यादव ने वंशवादी राजनीति को लेकर दिया जवाब, कहा जनता करे तय

'आप की अदालत' में तेजस्वी यादव ने वंशवादी राजनीति को लेकर दिया जवाब, कहा जनता करे तय

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 27, 2019 01:49 pm IST,  Updated : Apr 27, 2019 01:52 pm IST

इंडिया टीवी के कार्यक्रम 'आप की अदालत' के कटघरे में इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने तेजस्वी यादव से पूछा कि लालू यादव की का पूरा परिवार चुनावों के मैदान में उतार दिया, क्या कोई और नहीं मिला था?

Tejashwi Yadav in Aap Ki Adalat- India TV Hindi
Tejashwi Yadav in Aap Ki Adalat Image Source : INDIA TV

पटना। राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने वंशवादी राजनीति को लेकर कहा कि जनता तय करे की उन्हें वंशवादी राजनीति पसंद है या नहीं। इंडिया टीवी के कार्यक्रम 'आप की अदालत' के कटघरे में इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा ने तेजस्वी यादव से पूछा कि लालू यादव ने पूरा परिवार चुनावों के मैदान में उतार दिया, क्या कोई और नहीं मिला था? 

इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा ''कई लोग हैं जिनको मौका मिलता है लेकिन नाकाम होते हैं, यह जनता पर निर्भर करता है कि जनता उन्हें अपनाती है या नहीं, यह उनके कार्य पर, कैसे वो जनता के बीच रहते हैं, कैसे वे उनकी समस्याओं का निदान करते हैं, कैसे वो उनके सवाल उठाते हैं, यह जनता मालिक है। अगर हमारे परिवार के 11 लोग जनता की सेवा करना चाहते हैं तो उसमें क्या बुरा है, अगर आपको बुरा लगता है तो आप हमें चुनाव में हरा दो, इसमें क्या दिक्कत है''

तेजस्वी यादव के साथ इंडिया टीवी का विशेष ''आप की अदालत'' कार्यक्रम शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर प्रसारित किया जाएगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत