1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर लगाया जासूसी का आरोप, मुख्यमंत्री आवास पर लगे नए CCTV का दिया हवाला

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर लगाया जासूसी का आरोप, मुख्यमंत्री आवास पर लगे नए CCTV का दिया हवाला

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 15, 2018 12:50 pm IST,  Updated : Nov 15, 2018 12:52 pm IST

बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने जासूसी का आरोप लगाया है

Tejashwi Yadav targets Nitish Kumar on CCTV- India TV Hindi
Tejashwi Yadav targets Nitish Kumar on CCTV

नई दिल्ली। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने जासूसी का आरोप लगाया है। तेजस्वी यादव ने इस बारे में बकायदा एक ट्वीट कर कई तस्वीरें शेयर की है और नीतीश कुमार पर जानबूझकर उनकी जासूसी का आरोप लगाया। तेजस्वी ने सीधा आरोप लगाया है कि उन पर नजर रखी जा रही है। ये पहला मौका है जब तेजस्वी ने सीएम नीतीश कुमार पर इस तरह के कोई आरोप लगाए हैं।

तेजस्वी यादव ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मुख्यमंत्री आवास तीन तरफ से मेन रोड से घिरा हुआ है,  नेता प्रतिपक्ष का घर चौथे साइड है, लेकिन सीएम सिर्फ अपने राजनीतिक विरोधी के घर की तरफ CCTV लगाने की आवश्यक्ता समझ रहे हैं, किसी व्यक्ति को उन्हें बताना चाहिए कि उनकी यह तुच्छ चाल व्यर्थ साबित होगी।

एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी यादव ने लिखा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 3 बंगले हैं जिनमें 2 बंगले पटना में और एक बंगला दिल्ली में है, इसके अलावा बिहार भवन में उनके लिए एक विशेष शूट  बुक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत