1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. नरेंद्र मोदी-नवाज शरीफ की मुलाकात दुर्भाग्यपूर्ण: उद्धव ठाकरे

नरेंद्र मोदी-नवाज शरीफ की मुलाकात दुर्भाग्यपूर्ण: उद्धव ठाकरे

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 10, 2015 01:50 pm IST,  Updated : Jul 10, 2015 02:14 pm IST

नई दिल्ली: रूस के उफा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुई मुलाकात पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, उन्हें इस

नरेंद्र मोदी-नवाज...- India TV Hindi
नरेंद्र मोदी-नवाज शरीफ की मुलाकात से ख़फा हुए उद्धव

नई दिल्ली: रूस के उफा में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के बीच हुई मुलाकात पर शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, उन्हें इस मुलाकात पर खेद। उद्धव ने कहा कि, नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ की मुलाकात दुर्भाग्यपूर्ण है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि, 'जो पिछले सरकार ने किया वही परंपरा जारी है जो खेदजनक है।'

'पाकिस्तान को कड़ा जवाब देना चाहिए। साथ ही पाकिस्तान पर म्यांमार जैसी कार्यवाही करनी चाहिए।'

1 घंटे तक चली इस द्विपक्षीय वार्ता में, दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर चर्चा हुई। साथ ही नवाज़ शरीफ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को SAARC समिट 2016 में भाग लेने के लिए पाकिस्तान आने का न्यौता दिया। संयुक्त बयान में बताया गया, प्रधानमंत्री मोदी ने यह न्यौता स्वीकार कर लिया। यह उनकी पाकिस्तान की पहली यात्रा होगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।