1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. रेप पर केंद्रीय मंत्री का बेतुका बयान, 'इतने बड़े देश में रेप की 1-2 घटनाएं हो जाती हैं, बात का बतंगड़ न बनाएं'

रेप पर केंद्रीय मंत्री का बेतुका बयान, 'इतने बड़े देश में रेप की 1-2 घटनाएं हो जाती हैं, बात का बतंगड़ न बनाएं'

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 22, 2018 11:39 am IST,  Updated : Apr 22, 2018 12:31 pm IST

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा, ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में होती हैं कभी-कभी रोका नहीं जा सकता है...

Santosh Gangwar,Union Minister
 - India TV Hindi
Santosh Gangwar,Union Minister  

नई दिल्ली: देश में बढ़ती रेप की घटनाओं और कठुआ कांड पर केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने बेतुका बयान दिया है। गंगवार ने कहा है कि इतने बड़े देश में रेप की एक दो घटनाएं हो जाती हैं इसे तुल देना ठीक नहीं। गंगवार यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि रेप की घटनाओं को रोका नहीं जा सकता।

केंद्रीय श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा, 'ऐसी घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में होती हैं कभी-कभी रोका नहीं जा सकता है। सरकार सब जगह सक्रिय है, तत्पर है कार्रवाई कर रही है, ये सबको दिख रहा है। इतने बड़े देश में एक-दो घटना अगर हो जाए तो केवल उसको ही बतंगड़ बनाकर काम किया जाए, ये भी उचित नहीं है... प्रभावी कदम सरकार उठा रही है...ये समझ में आना चाहिए।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत