1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. UP Election : दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी से

UP Election : दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी से

 Written By: IANS
 Published : Jan 19, 2017 04:54 pm IST,  Updated : Jan 19, 2017 04:54 pm IST

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 जिलों के 67 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी।

UP election- India TV Hindi
UP election Image Source : PTI

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 जिलों के 67 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया 20 जनवरी से शुरू हो जाएगी। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टी. वेंकटेश ने गुरुवार को बताया कि प्रत्येक कार्यदिवस में नामांकन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर तीन बजे के बीच दाखिल किए जा सकेंगे। 

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

दूसरे चरण के तहत आने वाली विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 27 जनवरी, नामांकन पत्रों की जांच 30 जनवरी एवं नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि एक फरवरी है। 

उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण से संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 2.28 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिसमें लगभग 1.23 करोड़ पुरुष मतदाता और लगभग 1.04 करोड़ महिला मतदाता एवं 1,068 थर्ड जेंडर शामिल हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्याशी को आयोग के निर्देशानुसार शपथ पत्र देकर बताना होगा कि उस पर विद्युत, पानी, टेलीफोन व किराया का बकाया नहीं है। एक उम्मीदवार द्वारा नामांकन पत्रों के अधिकतम चार सेट दाखिल किए जा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत