1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. राहुल गांधी को बनाया सिंघम, हाथ जोड़ रहे माया-अखिलेश

राहुल गांधी को बनाया सिंघम, हाथ जोड़ रहे माया-अखिलेश

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 02, 2016 10:37 am IST,  Updated : May 02, 2016 10:37 am IST

गोरखपुर में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के पोस्टर के जरिए विपक्ष पर हमला बोला है। दरअसल फिल्म सिंघम की स्टाइल में दिख रहे राहुल पोस्टर में 27 सालों से प्रदेश को लूटने वालों से निजात दिलाने अत्याचार मिटाने का दावा करते नजर आ रहे हैं।

rahul gandhi- India TV Hindi
rahul gandhi

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के पोस्टर के जरिए विपक्ष पर हमला बोला है। दरअसल फिल्म सिंघम की स्टाइल में दिख रहे राहुल पोस्टर में 27 सालों से प्रदेश को लूटने वालों से निजात दिलाने अत्याचार मिटाने का दावा करते नजर आ रहे हैं। पोस्टर में प्रदेश सरकार को दंगाइयों और बाहुबलियों की सरपरस्त सरकार बताया गया है। वहीं बीएसपी सुप्रीमो मायावती को घोटाला और भ्रष्टाचार में लिप्त बताया गया है जबकि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य को दंगाई और अपराधी के साथ ओवैसी को समाज में नफरत फैलाने वाला बताया गया है।

जिला कांग्रेस कमेटी, गांधी-नेहरू युवा मंच के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनवर हुसैन एवं उपाध्यक्ष एसएस पांडेय के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर एकत्र होकर राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि पोस्टर के माध्यम से बीजेपी और बसपा को जवाब दिया गया है।

इसमें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य और असुद्दीन ओबैसी को राहुल गांधी से माफी मांगते दिखाया गया। इस मौके पर अनवर हुसैन ने कहा कि 27 साल हो गए, जब उत्तर प्रदेश सत्ता से बाहर है।

इस दौरान काबिज दलों भाजपा, सपा, बसपा के नेतृत्व में प्रदेश की दुर्दशा हो गई है। इसे कांग्रेस पार्टी ही समाप्त करेगी। इस मौके पर देवेंद्र निषाद, अयूब अली, मोतीलाल यादव, राजू निषाद, जितेंद्र प्रजापति, सन्नू चौधरी आदि मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।